Okinawa brand logo

जुलाई 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार ओकिनावा भारत में दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता है| लेकिन दुर्भाग्य से वे ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रहे हैं, जो पूरी तरह से चीन में बनाई गयी हैं।

यह एक भारतीय ब्रांड है जो किसी जापानी ब्रांड की तरह लगता है। ओकिनावा कंपनी ने अक्टूबर महीने में 17,531 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचीं हैं|

Autocar वर्ष 2017 में ओकिनावा के बारे में प्रकाशित करने वाली पहली पत्रिका थी। लेख में उल्लेख किया गया था, कि कंपनी अपने ब्रांड नाम के साथ जो स्कूटर बेच रही थी उस स्कूटर का निर्माण एक चीनी ब्रांड लायुआन द्वारा किया गया था |

हालाँकि कंपनी ने दावा किया कि उन्होंने भारत में इस स्कूटर को पूरी तरह से अपने दम पर विकसित किया है।

ऑटोकार का अगला समान लेख वर्ष 2020 में प्रकाशित हुआ था। इस बार उन्होंने पाया कि ओकिनावा का नया क्रूजर ई-स्कूटर फिर से लुयुआन द्वारा निर्मित स्कूटर जैसा दिखता है। लेकिन फिर से ओकिनावा ने दावा किया कि यह स्कूटर भी उनके द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

Okinawa Cruiser electric bike.
Okinawa Cruiser electric bike

और फिर साल 2022 में ऑटोकार ने ओकिनावा के बारे में ऐसा ही एक लेख प्रकाशित किया। ओकिनावा का हर स्कूटर चीनी ब्रांड लुयुआन द्वारा निर्मित स्कूटर जैसा दिखता है।

ओकिनावा का ब्रांड लोगो भी लुयुआन के ब्रांड लोगो जैसा दिखता है। दो ब्रांड लोगो में अंतर केवल उनके रंगों में हैं।

गौरतलब है कि ऐसे और भी स्कूटर्स हो सकते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है।

हाल ही में सरकार ने सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली वाली को नोटिस भेजा था कि सरकार को इलेक्ट्रिक व्हीकल में इस्तमाल होने वाले मैटेरियल्स को चेक करना है। जिसमे ओकिनावा कंपनी का लोकलाइजेशन डाक्यूमेंट्स प्रॉपर नहीं मिलने पर उनकी सब्सिडी को रोक दिया गया है।

उम्मीद कर सकते है की आने वाले समय में ओकिनावा अपनी व्हीकल्स के मटेरियल को सुधारेगी |

साथ ही एक बार फिर से सब्सिडी प्रोवाइड करेगी |

One thought on “ओकिनावा – इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी का काला सच।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *