Electric Bike

OLA Electric ने 2022 में बाजार में बहुत तहलका मचाया है। कंपनी ने सारे स्कूटर्स फ्यूचरिस्टिक को ध्यान में रखकर लॉन्च किए हैं। वह कुछ न कुछ इनोवेशन करती रही है।

Ola electric scooter
Ola electric scooter

जब OLA Electric ने S1 Pro की डिलीवरी शुरू की थी, तब उनकी बिक्री काफी अच्छी रही थी। एक स्टार्टअप कंपनी होने के बावजूद, बिक्री काफी ज्यादा अच्छी रही । सबको पता था कि Ola S1 का एक ओर वेरिएंट है जिसे कंपनी लॉन्च करने वाली है। हालाँकि, इसकी समय सीमा दिसंबर 2022 बताई गई थी। लेकिन कंपनी ने Ola S1 Air को समय से पहले लॉन्च कर दिया। नए लॉन्च किए गए स्कूटर को कंपनी की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। जिस कीमत पर कंपनी ने स्कूटर को लॉन्च किया है वह काबिले तारीफ है।

Ola S1 Air on Diwali
Image Credit – Ola Electric

काम कीमत में ज्यादा फीचर्स

इतने कम कीमत में आपको कई सारी फीचर्स दी गई है, जबकी दूसरे स्कूटरो में यह देखने नहीं मिला है। जिस कारण से यह अलग ही लेवल पर सेल हुई। इसके बारे में कहीं भी कुछ भी पता नहीं था, पर हिंट्स आने शुरू हो गए थे वह भी एक महीने पहले। कंपनी यहां नहीं रुक रही है वह 2023 को भी इतना ही इम्प्रेसिव बनाने का सोच रही है। OLA कंपनी अब एक ओला के बाइक पर काम कर रही है। फिल्हाल इसके छोटे-मोटे संकेत ही आए हैं। जैसे Ola S1 Air का लॉन्च से पहले कोई भी अपडेट नहीं था वैसे ही आपको बाइक का भी कोई अपडेट देखने नहीं मिलेगा। बस कुछ संकेत कुछ समय बाद देखने को मिलेंगे। OLA के तरफ यह बाइक अगले साल के अंत तक में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :

Electric Bike
Electric Bike

जल्द ही सरप्राइज करने वाली है ओला

जब अल्ट्रावॉयलेट ने अपने इलेक्ट्रिक बाइक f77 को शोकेस किया था। और जिस तरह से लोगों ने f77 बाइक पर रेस्पॉन्ड किया इससे EV मेकिंग कंपनी को एक चिज समझ आ गई कि अगर इलेक्ट्रिक बाइक बजट ओरिएंटेड हो तो लोग जरूर खरीदेंगे। उसके बाद यह सुनने को मिला है कि OLA कंपनी एक बाइक पर भी काम कर रही हैं। जैसा कि शुरुवात में OLA S1 Air के बारे में कुछ पता नहीं था वैसे ही बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है |

लेकिन कंपनी इसपर काम कर रही है और बहुत जल्द इसके ऊपर भी बहुत सारे अपडेट आने वाले हैं। हालाँकि कंपनी यहाँ भी नहीं रुक रही है इलेक्ट्रिक कार के ऊपर भी काम चल रहा है। OLA S1 Air के ऊपर काफी समय से काम चल रहा था जो किसी को पता ही नहीं था और साथ में बाइक पर भी काम चल रहा है।

लॉन्चिंग की तारीख

देखा जाए तो OLA Electric अंदर ही अंदर बहुत सारी चीजे कर रही है। अगले साल 2023 में OLA Electric कंपनी इससे भी ज्यादा गाड़िया लांच करते हुए दिख जाएगी। इनका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट एक्सपीरियंस सेंटर है। इन्होने एक्सपीरियंस सेंटर को काफी ग्रो किया है। कंपनी अब धीरे धीरे ग्राहको से इंटरेक्शन शुरू कर रही है। जब कस्टमर इंटरेक्शन होता है और भरोसा बढ़ता है तो कंपनी का ग्रो होना तय हो जाता है। हालाँकि जो विवाद है वह आज भी आपको ट्विटर हैंडल पर देखने मिल जाएंगे। काफी विवादो का अभी भी समाधान नहीं हुआ हैं | लेकिन कंपनी अभी भी काम कर रही है | जिससे वह उन मुद्दों को हल कर पाए और जल्द से जल्द उसे ठीक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *